Uttar Pradesh

UP ब्यूरोक्रेसी में ट्रांसफर की आंधी… अब 24 IAS अफसर इधर से उधर, 10 जिलों की कमान बदली

अयोध्या, बाराबंकी, अलीगढ़, एटा, बांदा समेत कई जिलों में नए DM, रविवार रात भी 40 आईएएस अधिकारियों का किया गया था तबादला

लखनऊ, 20 अप्रैल 2026:

यूपी में अफसरों के तबादलों की एक्सप्रेस चल रही हैं। सोमवार शाम योगी सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लेते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 10 जिलों के डीएम शामिल हैं। इससे पहले रविवार रात भी 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। उसमें 15 जिलों के डीएम और पांच मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बदले गए थे। लगातार दूसरे दिन हुए इस बड़े फेरबदल से प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज हो गई है।

ताजा आदेश के मुताबिक अविनाश कुमार को गाजीपुर से अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। अरविंद सिंह को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद से एटा का डीएम नियुक्त किया गया है। अमित आसेरी को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग से बांदा का डीएम बनाया गया है, जबकि डॉ. अंकुर लाठर को बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से फर्रुखाबाद का डीएम बनाया गया है।

इसी क्रम में कविता मीना को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण से हापुड़ का डीएम, ईशा प्रिया को विशेष सचिव पर्यटन विभाग से अंबेडकरनगर का डीएम और चर्चित गौड़ को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (कानपुर नगर) से सोनभद्र का डीएम बनाया गया है। अनुपम शुक्ला को अंबेडकरनगर से गाजीपुर, शशांक त्रिपाठी को बाराबंकी से अयोध्या और ईशान प्रताप सिंह को विशेष सचिव मुख्यमंत्री एवं नागरिक उड्डयन विभाग से बाराबंकी का डीएम बनाया गया है।

वहीं, निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या के डीएम पद से हटाकर विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। प्रेम रंजन सिंह को एटा से हटाकर अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान एवं निदेशक मध्याह्न भोजन अभिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक पांडेय को हापुड़ से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाया गया है।

इसके अलावा संजीव रंजन को अलीगढ़ से विशेष सचिव कृषि विभाग, जे. रीभा को बांदा से विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग और आशुतोष कुमार द्विवेदी को फर्रुखाबाद से विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है। बद्रीनाथ सिंह को सोनभद्र से विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग भेजा गया है।

मुख्य विकास अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है। दीक्षा जैन को कानपुर नगर की सीडीओ से उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार को शाहजहांपुर से बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, प्रणता ऐश्वर्या को सीतापुर से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

उत्कर्ष द्विवेदी को सोनभद्र से शाहजहांपुर का सीडीओ, अभिनव जे. जैन को मथुरा से कानपुर नगर का सीडीओ और दीक्षा जोशी को मेरठ से सीतापुर का सीडीओ नियुक्त किया गया है। लगातार दो दिनों में बड़े पैमाने पर हुए इन तबादलों को प्रशासनिक कसावट और बेहतर कार्यप्रणाली की दिशा में सरकार के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

देखें तबादलों की पूरी सूची…..

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button