Raebareli City

शादी के मंडप में इंतजार, दूल्हा निकला धोखेबाज, पहले ही कर चुका था कोर्ट मैरिज

रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में दुल्हन पक्ष को अंधेरे में रखकर रचा गया खेल, थाने पहुंचा मामला, पुलिस जांच में जुटी

विजय पटेल

रायबरेली, 22 अप्रैल 2026:

यूपी के रायबरेली जिले के सरेनी क्षेत्र स्थित रासीगांव में एक शादी उस वक्त सुर्खियों में आ गई जब दुल्हन पक्ष बारात का इंतजार करता रह गया लेकिन दूल्हा ही नहीं पहुंचा। देर रात सामने आई सच्चाई ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया और खुशी का माहौल गम व आक्रोश में बदल गया।

जानकारी के अनुसार स्व. रामकुमार साहू की पुत्री सुमन की शादी उन्नाव जनपद के अजगैन क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू के साथ तय हुई थी। विवाह की सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं। घर मेहमानों से भरा था और बारात के स्वागत की तैयारी भी अंतिम चरण में थी। तय समय बीतने के बाद भी जब बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन पक्ष को चिंता हुई और उन्होंने वर पक्ष से संपर्क किया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-22 at 1.18.06 PM

Advertisement

इसी दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दूल्हा पहले ही किसी अन्य युवती से कोर्ट मैरिज कर चुका था। यह जानकारी मिलते ही पूरे परिवार पर मानो वज्रपात हो गया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें पूरी तरह अंधेरे में रखकर यह रिश्ता तय किया गया और जानबूझकर धोखा दिया गया।

दुल्हन पक्ष के मुताबिक, तिलक और शादी की तैयारियों में करीब 10 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण देर रात दुल्हन को लेकर सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई।

WhatsApp Image 2026-04-22 at 1.17.25 PM

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है अब सभी की नजर पुलिस कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मिलने वाले न्याय पर टिकी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  CM योगी ने किए मां पांटेश्वरी के दर्शन-पूजन, बलरामपुर को दी 825 करोड़ की 124 परियोजनाओं की सौगात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link