Uttar Pradesh

कंगना रनौत बुलंदशहर कोर्ट में नहीं हुई पेश, भाजपा सांसद से जुड़ा मामला।

बुलंदशहर,25 अक्टूबर 2024

भाजपा सांसद और बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत किसान आंदोलन पर दिए विवादित बयान के मामले में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश नहीं हुईं। कोर्ट ने कंगना को नोटिस जारी किया था, जिसे उनके वकील ने हाजिरी माफी के साथ प्रस्तुत किया।

कंगना रनौत के वकील संजय शर्मा ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान उनकी विवादित टिप्पणी के मामले में आज कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकीं। इस वजह से उन्होंने एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट ने कंगना को 28 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया है। किसान नेता ने उनके खिलाफ वाद दर्ज कराया था, जब कंगना ने दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों पर अमर्यादित टिप्पणी की थी।

कंगना रनौत के खिलाफ सितंबर 2024 में किसान नेता गजेंद्र शर्मा ने एमपी-एमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल की। याचिका में कंगना के बयान से किसान आंदोलन में शामिल लोगों की भावनाएं आहत होने का मुद्दा उठाया गया था।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  काशी में सती के शव संग शिव घूमेंगे ब्रह्मांड: शिवपुर के पूजा पंडाल में इलेक्ट्रॉनिक शो में दिखेगा माँ कामख्या का प्राकट्य

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link