Uttarakhand

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए उद्योगपति ने खोला खजाना… समिति को एक करोड़ का दान

मंदिर समिति के सदस्य भी हैं उद्योगपति, अध्यक्ष को चेक सौंपा, तीर्थस्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा फोकस

राजकिशोर तिवारी

श्री बदरीनाथ धाम, 24 अप्रैल 2026:

उद्योगपति और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र शर्मा ने समिति को एक करोड़ एक लाख रुपये का चेक दान में सौंपा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका स्वागत किया और आभार जताया।

हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी महेंद्र शर्मा पिछले करीब एक दशक से मंदिर समिति से जुड़े हैं। तीर्थस्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाएं बेहतर करने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। इसी क्रम में उन्होंने यह आर्थिक सहयोग दिया है। अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि इस तरह का योगदान दूसरे श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणा बनता है। उन्होंने भरोसा जताया कि दान की राशि का उपयोग धार्मिक कार्यों और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

महेन्द्र शर्मा ने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के प्रति उनकी गहरी आस्था है। यह सहयोग उसी भावना का हिस्सा है और आगे भी सेवा का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान और निजी सचिव प्रमोद नौटियाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  वाराणसी में प्रीति जिंटा : मां संग किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, काशी की गलियों में घूमीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link