Uttarakhand

सीमावर्ती इलाकों में रफ्तार पकड़ेंगे काम…धामी ने जाना नेपाल बॉर्डर कनेक्टिविटी का हाल

बनबसा लैंड पोर्ट को एशियन हाईवे से जोड़ने की तैयारी तेज, धारचूला-झूलाघाट में व्यापार, आवाजाही और लोकल रोजगार पर फोकस

योगेंद्र मलिक

नई दिल्ली/देहरादून, 27 अप्रैल 2026:

नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमावर्ती इलाकों में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में चम्पावत जिले के बनबसा (गुदमी) क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे आधुनिक लैंड पोर्ट की प्रगति पर चर्चा हुई।

संस्था के अध्यक्ष जयंत सिंह के साथ हुई इस बैठक में
परियोजना को एशियन हाईवे से जोड़ने की योजना पर भी बात हुई, जिससे अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला और झूलाघाट जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार बढ़ाने, आवाजाही को आसान बनाने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के मुद्दे भी प्रमुख रहे।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाएं जमीन की जरूरतों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाई जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को सीधा फायदा मिल सके। उन्होंने जोर दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के उत्पादों को बेहतर बाजार मिले, इससे वहां की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे। निर्देश दिए गए कि चल रहे काम तय समय में और व्यवस्थित तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Video : AAP संयोजक केजरीवाल पर पत्थर से हमला, पार्टी ने लगाया बीजेपी पर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button