Entertainment

‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में रिलीज…सलमान का दिखा सरप्राइज कैमियो, निभाया ये दमदार किरदार

रितेश देशमुख की फिल्म में सलमान खान का रोल कहानी का अहम हिस्सा बनकर सामने आया, मराठा इतिहास के एक वफादार योद्धा की भूमिका में दिखे सलमान

एंटरटेनमेंट डेस्क, 1 मई 2026:

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म में सलमान खान के कैमियो को लेकर सस्पेंस भी खत्म हो गया। सलमान इस फिल्म में मराठा योद्धा जीवा माहाला के रोल में नजर आए हैं, जो कहानी का अहम हिस्सा बताया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-01 at 12.01.56 PM (1)

‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख खुद छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में हैं। फिल्म उनके जीवन, संघर्ष और स्वराज्य की स्थापना पर आधारित है। इसमें मुगलों के खिलाफ लड़ाइयों और रणनीति को भी दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें:

फिल्म में रितेश के अलावा कई बड़े चेहरे भी नजर आते हैं। इनमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, अमोल गुप्ते, विद्या बालन और बोमन ईरानी शामिल हैं। फिल्म में सलमान का लुक एक मजबूत और जांबाज योद्धा जैसा रखा गया है। जीवा माहाला को छत्रपति शिवाजी महाराज का बेहद भरोसेमंद अंगरक्षक माना जाता है।

Advertisement

इतिहास के मुताबिक, एक मौके पर उन्होंने शिवाजी महाराज की जान बचाई थी, इसी वजह से उनका किरदार कहानी में खास महत्व रखता है। फिल्म में एक्शन सीक्वेंस और विजुअल इफेक्ट्स पर खास काम किया गया है, जिसे फिल्म का बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  नेजा मेले की अनुमति नहीं, सद्भावना मेले पर विचार करेगा प्रशासन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link