बड़े पर्दे पर दिखेगा अजीत कुमार का रेसिंग जुनून… ‘ग्लेडिएटर्स’ की पहली झलक जारी
इंटरनेशनल ट्रैक से लेकर टीम के साथ सफर तक की कहानी, 90 मिनट की फिल्म में दिखेगा असली मोटरस्पोर्ट्स एक्सपीरियंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, 2 मई 2026:
साउथ सिनेमा के स्टार अजीत कुमार ने अपने 55वें जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ग्लेडिएटर्स- इन परस्यूट ऑफ चैलेंजेज’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें उनके रेसिंग करियर की झलक देखने को मिलती है।
यह फिल्म अजीत कुमार के मोटरस्पोर्ट्स सफर पर आधारित है। इसमें उनकी इंटरनेशनल रेसिंग जर्नी को दिखाया जाएगा, जिसमें एशियन ले मान्स सीरीज और 24H सीरीज जैसी बड़ी रेस शामिल हैं। टीजर में उनकी ट्रेनिंग, रेसिंग के प्रति जुनून और टीम अजीत कुमार रेसिंग के साथ बिताए गए पल नजर आते हैं।
फिल्म को अजीत कुमार स्पोर्ट्स सर्विसेस एलएलसी प्रेजेंट कर रही है। म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है। विजुअल्स में मलेशिया और यूरोप के रेस ट्रैक भी दिखाए गए हैं, जो इसे इंटरनेशनल फील देते हैं।
करीब 90 मिनट की इस फिल्म को पहले डॉक्यूमेंट्री के तौर पर प्लान किया गया था, लेकिन अब इसे फीचर फिल्म के रूप में थिएटर में रिलीज किया जाएगा। इसमें बेल्जियम की 24H रेस और दुबई 24H जैसे बड़े इवेंट्स में उनकी भागीदारी भी शामिल की गई है।
फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है। रिलीज डेट फिलहाल तय नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगले साल यानी 1 मई 2027 को अजीत कुमार के 56वें जन्मदिन पर सिनेमाघरों में लाया जा सकता है।






