Lucknow City

जेठ में बरसे बादल: लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश, 4-5 मई को फिर आंधी-बरसात का अलर्ट

रात की बारिश से दिन सुहाना हुआ, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिन तेज हवाएं, बूंदाबांदी और तापमान में गिरावट के आसार

लखनऊ, 3 मई 2026:

जेठ के पहले ही दिन मौसम ने राहत दे दी। आम तौर पर इस महीने में तेज धूप और तपिश रहती है, लेकिन इस बार लखनऊ समेत पूरे अवध क्षेत्र में रात की बारिश ने माहौल ठंडा कर दिया। रविवार सुबह हल्की धूप जरूर निकली, मगर ठंडी हवाओं ने गर्मी को काबू में रखा। मौसम विभाग के मुताबिक चार और पांच मई को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। इससे तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है। फिलहाल शुरुआती मई में लू चलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

शनिवार देर रात से ही सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अमेठी, रायबरेली अयोध्या समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। इससे पहले शाम के वक्त भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई थी। लगातार हो रहे बदलाव से दिन का मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हुआ है, लेकिन नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसी वजह से अगले दो दिन मौसम फिर करवट लेगा। हवा की रफ्तार बढ़ेगी, बादल छाए रहेंगे और बारिश की गतिविधि बढ़ेगी।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 10.33.28 AM

ये भी पढ़ें:

पिछले कुछ दिनों की बारिश और हवाओं की वजह से तापमान में पहले ही गिरावट आ चुकी है। हालांकि शनिवार को हल्की बढ़त दर्ज की गई, लेकिन तेज गर्मी वाला असर नहीं दिखा। आने वाले दिनों में फिर ठंडक बढ़ने की उम्मीद है। अप्रैल में भी तीन अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहे, जिनके असर से कई इलाकों में ओले गिरे और बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज हुई। इस बीच बांदा में तापमान 47.6 डिग्री तक पहुंचा, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर रहा। शनिवार को उरई प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। बांदा 40.6 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा, जबकि झांसी में 39.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  भीषण गर्मी में पावर पॉलिटिक्स... बिजली संकट पर अपनी ही सरकार से भिड़े रहे भाजपा MLA, विपक्ष ने खोला मोर्चा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link