Uttarakhand

धामी ने की जनसुनवाई, अफसरों से कहा…समस्या निपटाकर शिकायतकर्ता को दें अपडेट

मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने रखीं अपनी दिक्कतें, समयबद्ध निस्तारण और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 3 मई 2026:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जनसुनवाई कर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी तादाद में पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और जमीन से जुड़े मामलों को सामने रखा।

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही या बेवजह देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही हर प्रकरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-03 at 5.33.02 PM

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिकायतों को तुरंत संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाए और तय समय के भीतर उनका समाधान कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्रवाई की जानकारी सीधे शिकायतकर्ता तक भी पहुंचे, ताकि लोगों को प्रक्रिया का भरोसा मिल सके।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद बनाने का मजबूत जरिया हैं। इससे जमीनी स्तर की दिक्कतों का अंदाजा मिलता है और उसी के हिसाब से फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार का फोकस है कि हर नागरिक को उसकी समस्या का जल्दी और असरदार समाधान मिले।

इस मौके पर फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की और कहा कि प्रशासन पूरी तैयारी के साथ काम कर रहा है। आंगनबाड़ी कर्मियों ने भी अपनी मांगों पर सकारात्मक रुख मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  UP बजट 2026 : हथकरघा व खादी उद्योग को 5 हजार करोड़...सुविधाएं बढ़ीं, रोजगार के अवसर मिलेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link