Lucknow City

इकाना IPL मैच अलर्ट : रूट डायवर्जन से बदलेंगे शहर के कई रास्ते, घर से निकलने से पहले संभलें!

लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी का मैच कल, शहीद पथ पर कई तरह के वाहनों की एंट्री बंद, दोपहर 3 बजे से मैच खत्म होने तक लागू रहेगी व्यवस्था

लखनऊ, 6 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज IPL मुकाबले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।

डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार मैच के दिन दोपहर 3 बजे से लेकर मैच समाप्ति तक 14 प्रमुख रूटों पर डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए लोगों से तय रूट का ही पालन करने की अपील की गई है।

शहीद पथ पर सभी बसों और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक

ये भी पढ़ें:

सबसे बड़ा असर शहीद पथ पर देखने को मिलेगा जहां सभी बसों और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि निजी और किराए के वाहनों को छूट दी गई है। बसों और कमर्शियल वाहनों को सुल्तानपुर रोड के अमूल तिराहे से होकर वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा, जबकि अर्जुनगंज कैंट की ओर से आने वाले वाहन कटाई पुल के रास्ते गुजरेंगे।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-05-06 at 6.43.35 PM

सार्वजनिक परिवहन पर भी इस दौरान सख्ती रहेगी। सिटी बसें हुसड़िया और सुशांत गोल्फ सिटी के बीच नहीं रुकेंगी और सड़क के दाहिने हिस्से से संचालित होंगी। वहीं ई-रिक्शा और ऑटो को शहीद पथ पर पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ई-रिक्शा और ऑटो को लेकर है ये प्रतिबंधित

अर्जुनगंज से आने वाले ई-रिक्शा और ऑटो अहिमामऊ से बाएं मुड़कर यूपी 112, मातृ अस्पताल और पीएचक्यू के पीछे की सड़क से सवारियां उतारेंगे। इसके बाद उन्हें जी-20 तिराहे से गोमतीनगर की ओर भेजा जाएगा। सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा और ऑटो को लूलू मॉल के पास ही सवारी उतारने की अनुमति होगी।

प्रशासन का मानना है कि इस कड़े ट्रैफिक प्लान से मैच के दौरान जाम की स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। वहीं आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि शहर की रफ्तार और क्रिकेट का रोमांच दोनों बिना रुकावट जारी रह सकें।

ये भी पढ़ें  मायावती ने देश के हालात पर जताई चिंता, बोलीं... बाबा साहब का संविधान ही वर्तमान संकटों से मुक्ति का मार्ग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link