Uttarakhand

पीएम की अपील पर बोले धामी, कहा… राष्ट्र हित में हर जिम्मेदारी को जन आंदोलन बनाएगा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन के ज्यादा इस्तेमाल, विदेशी यात्राएं टालने और एक साल तक सोने के गहनों की खरीद से परहेज करने की अपील दोहराई, कहा- छोटे-छोटे संकल्प भी देश की अर्थव्यवस्था को दे सकते हैं नई ताकत

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 11 मई 2026:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील केवल खर्च घटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर और मजबूत भारत की बुनियाद को और पुख्ता करने की कोशिश है।

धामी ने पीएम की अपील के बाद सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये कहा कि अगर लोग गैरजरूरी विदेशी यात्राएं टालें, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को तरजीह दें, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए बस, ट्रेन और दूसरे सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करें और बिजली-पानी की बचत करें, तो इसका सीधा फायदा देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा।

उन्होंने लोगों से एक वर्ष तक सोने के आभूषणों की खरीद से बचने की अपील की। साथ ही किसानों से रासायनिक उर्वरकों की जगह प्राकृतिक खाद अपनाने और खाद्य तेल का सीमित इस्तेमाल करने को कहा। उनका कहना था कि आम लोगों के छोटे-छोटे फैसले भी राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि Uttarakhand के लोग हमेशा देशहित के कामों में आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि Vocal for Local और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी सफल होगा, जब हर नागरिक अपने स्तर पर योगदान देगा। धामी ने भरोसा जताया कि उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री की इस अपील को जन आंदोलन का रूप देगी और देश को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम को और मजबूती मिलेगी।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button