Sitapur City

बेटे के अन्नप्राशन संस्कार के बाद झगड़े में भड़का गुस्सा…नशे में धुत पिता ने जहर खाकर दी जान

घर में दिनभर मेहमानों की आवाजाही और जश्न का रहा माहौल, कहासुनी के बाद युवक ने गुस्से में कीटनाशक निगल लिया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

सीतापुर, 16 मई 2026:

पिसावा थाना क्षेत्र के रामपुरभूड़ गांव में बेटे के अन्नप्राशन संस्कार की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। घरेलू विवाद के बाद 30 वर्षीय शैलेन्द्र सिंह ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को शैलेन्द्र सिंह के छोटे बेटे का अन्नप्राशन कार्यक्रम था। घर में रिश्तेदारों और गांव के लोगों की मौजूदगी में पूरे दिन खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात शैलेन्द्र ने शराब पी ली। शैलेन्द्र नशे में था। इसी दौरान घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

बताया जाता है कि विवाद के बाद वह गुस्से में अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो पता चला कि उसने कीटनाशक पदार्थ खा लिया है। परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में दिनभर बच्चे के संस्कार की खुशियां थीं, वहां रात होते-होते मातम छा गया। पिसावा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी... पुलिस ने सिखाया सबक, 15,500 जुर्माना संग बाइक सीज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button