Uttar Pradesh

यूपी: गंदगी के बीच बन रही थी सेवई व सॉस‚ फैक्ट्री सील

गोरखपुर, 29 अक्टूबर 2024

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कूडाघाट में गोरखपुर में टोटल फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री पर छापा मार कर अत्यधिक गंदगी के बीच बना रही सेवई और केमिकलयुक्त सॉस का निर्माण पकड़ा।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके से पांच नमूने संग्रहित कर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।

सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) ड़ा. सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर फैक्ट्री को सील कर दिया गया। दीपावली एवं छठ पर्व के दृष्टिगत शासन के निर्देश पर खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने वाली फैक्ट्रियों व दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

नगर के कूड़़ाघाट में टोटल फूड प्रोडक्ट नामक उक्त फैक्ट्री में छापेमारी की 60 कुंतल सेवई और दूषित सॉस को कब्जे में लिया गया। नमूने को प्रयोगशाला भेज फैक्ट्री को सीज कर दिया

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : नौकरी के बहाने शिक्षक 2015 से कर रहा था शिक्षिका का यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link