Uttar Pradesh

गाजियाबाद कोर्ट बवाल के बाद यूपी में वकीलों का कार्य बहिष्कार ऐलान

गाजियाबाद,29 अक्टूबर 2024

गाजियाबाद कोर्ट में मंगलवार को जज और वकीलों के बीच बहस के बाद बवाल हो गया, जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके विरोध में वकील कोर्ट के बाहर धरने पर बैठ गए। इस घटना के बाद मामला गहराता जा रहा है, क्योंकि पुलिस ने वकीलों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके जवाब में वकीलों ने पूरे यूपी में कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।

झगड़े के बाद वकीलों की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकीलों ने आरोप लगाया कि गाजियाबाद के जिला जज ने अधिवक्ताओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। वकीलों के विरोध करने पर जज ने पुलिस बुलाकर निहत्थे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कराया, जिसमें कई वकील घायल हो गए।

बार एसोसिएशन ने गाजियाबाद जिला जज के कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए उनके तत्काल तबादले की मांग की है। उन्होंने घायल अधिवक्ताओं के लिए दो-दो लाख रुपये मुआवजा और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी सरकार से की है।

ये भी पढ़ें:

वकीलों ने घोषणा की है कि जब तक गाजियाबाद के जनपद न्यायाधीश और दोषी पुलिसकर्मियों का तबादला नहीं होता, वे न्यायालयों में कार्य नहीं करेंगे। बार एसोसिएशन गाजियाबाद ने इस मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश और सभी बार एसोसिएशनों से सहयोग की अपील की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  "बरेली व्यापारियों की बजट से उम्मीदें: इनकम टैक्स में रियायत और मिडिल क्लास को राहत की तलाश"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link