Lucknow City

LDA का बुलडोजर एक्शन तेज : 65 बीघा में फैली 6 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार और गोसाईंगंज में की गई बड़ी कार्रवाई, अनियोजित विकास कार्यों पर गरजा बुलडोजर

लखनऊ, 5 जून 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 65 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही छह अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने गोसाईंगंज क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के नेतृत्व में ग्राम दुलारमऊ और महमूदपुर में की जा रही चार अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक अनिल सिंह, काजमी, मनीष कुमार, शुधांशु वर्मा व अन्य लोगों द्वारा लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल में बिना स्वीकृति के प्लाटिंग विकसित की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान स्थल पर किए गए सड़क निर्माण, प्लॉटों के सीमांकन और अन्य अनियोजित विकास कार्यों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इससे पहले गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में भी एलडीए ने लगभग 25 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही दो अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। वहां भी बिना अनुमति विकसित किए जा रहे प्लॉटों और संबंधित निर्माण कार्यों को हटाया गया।

ये भी पढ़ें:

एलडीए अधिकारियों का कहना है कि अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राधिकरण ने लोगों से कहा है कि किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता और प्राधिकरण से स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें जिससे भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी या आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें  बुंदेलखंड के जालौन में जल संरक्षण का असर... भूजल स्तर में सुधार, किसानों का पलायन रुका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button