Raebareli City

झूले पर गोल-गोल घूम रहा था किशोर… अचानक रस्सी बनी गले का फंदा, थम गईं सांसें

रायबरेली के गंगापुर बारी गांव में हुई घटना, मवेशी चराने के दौरान किशोर खेत में झूल रहा था झूला, अमेठी की सिंहपुर सीएचसी में डाक्टर ने किया मृत घोषित

रायबरेली, 7 जून 2026ः

यूपी के रायबरेली में एक किशोर की खेल-खेल में जान चली गई। मवेशी चराने गया किशोर खेत के पास एक पेड़ में रस्सी डालकर झूला बनाकर झूलने लगा। इसी दौरान वह गोल-गोल घूमने लगा, जिससे रस्सी उसके गले में फंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गंगापुर बारी गांव की है।

गंगापुर बारी गांव का निवासी यश (13 वर्षीय) घर से मवेशी चराने निकला था। उसने अपने खेत के पास मवेशियों को चरने के लिए छोड़ दिया। इसके बाद खेत के पास ही एक पेड़ से रस्सी बांधकर झूला झूलने लगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह गोल-गोल घूमकर खेल करने लगा, तभी अचानक रस्सी उसके गले में फंस गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

खेत के पास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने यश को झूले में फंदे से फंसा देखा। उन्होंने उसके गले से बड़ी मुश्किल से रस्सी निकाली। उसके बाद परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजनों समेत गांव के काफी लोग आ गए। आनन-फानन में किशोर को अमेठी की सिंहपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:

ग्रामीणों ने बताया कि किशोर के पिता रामकुमार की करीब छह माह पहले अमेठी के शुकुल बाजार में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार के पास थोड़ी ही जमीन है, जिससे सहारे घर का खर्चा चलता है। यश की मौत के बाद परिवार में उसकी मां रश्मि और उसका बड़ा भाई अंश (15 वर्षीय) है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  चलती बस बनी आग का गोला... 42 यात्रियों की अटकी सांसें, भाग कर बचाई जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link