Uttarakhand

ऋषिकेश गोली कांड के वांटेड बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार… दोनों के पैर में लगी गोली

ऋषिकेश क्षेत्र में आरोपियों की फायरिंग में घायल हुए थे दो लोग, पुलिस के चेकिंग अभियान में आरोपी हत्थे चढ़े, घायल बदमाश राजकीय अस्पताल में भर्ती, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 8 जून 2026ः

ऋषिकेश में कुछ दिन पूर्व हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना में वांटेड चल रहे दो बदमाशों को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऋषिकेश क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें बैरियर पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बदमाश पुलिस को चकमा देकर बैरियर को टक्कर मारते हुए श्यामपुर की ओर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:

पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की।

Advertisement

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। उन्होंने दो लोगों पर गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ की सूचना मिलते पर एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल पहुंचकर आरोपियों की स्थिति और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  IAS अफसरों के समारोह में पहुंचे उपराष्ट्रपति, बोले- पावर नहीं, नैतिक आचरण से तय होती है लीडरशिप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link