Lucknow CityUttar Pradesh

लक्ष्मण टीला से 2027 तक… रामभद्राचार्य का बड़ा संदेश, डॉ. नीरज बोरा की तीसरी जीत का किया ऐलान

श्रीराम कथा में जगद्गुरु ने फिर उठाया लक्ष्मण मंदिर का मुद्दा, कहा- मंदिर बनने पर ही करूंगा दर्शन, सनातन, संस्कृत और सांस्कृतिक अस्मिता पर भी दिया जोर

लखनऊ, 8 जून 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के सातवें दिन जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक बार फिर लक्ष्मण टीला का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वह उस स्थान के दर्शन तभी करेंगे जब वहां भगवान लक्ष्मण का भव्य मंदिर बन जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा को आगामी विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार विधायक बनने का आशीर्वाद भी दिया।

Jagadguru Rambhadracharya Declares Dr Neeraj Bora's Victory in Lucknow (1)

रामभद्राचार्य ने कहा कि लखनऊ की स्थापना भगवान लक्ष्मण ने की थी और उसे सजाने-संवारने का कार्य लाखन पासी ने किया। उन्होंने कहा कि लाखन पासी का नाम भी लक्ष्मण के नाम पर ही पड़ा। लक्ष्मण टीला का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब वहां भगवान लक्ष्मण के मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी डॉ. नीरज बोरा को सौंप दी गई है।
कथा के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत की संस्कृति सह अस्तित्व की भावना पर आधारित है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि हम किसी के विरोधी नहीं हैं लेकिन देश में रहने वाले हर व्यक्ति को राष्ट्र और उसकी सांस्कृतिक अस्मिता का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति की जगह पुष्टिकरण की नीति अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए संस्कृत भाषा सीखने का आह्वान किया।

Jagadguru Rambhadracharya Declares Dr Neeraj Bora's Victory in Lucknow (2)

जगद्गुरु ने अपने प्रवचन में भक्ति और ज्ञान के महत्व को भी विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि हमारे वेद, पुराण, इतिहास और श्रुतियां कहीं भी भेदभाव की शिक्षा नहीं देतीं। पादसेवन भक्ति की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि भक्ति गंगा है, विद्या नाव है और विद्वान केवट है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि रावण, कंस और शिशुपाल जैसे असुरों को मोक्ष तो मिला लेकिन उन्हें भक्ति का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ।

कथा का माहौल उस समय पूरी तरह भक्तिमय हो गया जब रामभद्राचार्य ने ‘आवा हो मोरे नाव के खेवैया’ और ‘राघव तुम बिन सूनी मोरी नैया’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया।

इस दौरान प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा नेता नीरज सिंह, यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य लक्ष्मण चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रांशु अग्रवाल सहित कई लोगों ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा प्रारंभ होने से पहले विधायक डॉ. नीरज बोरा ने आयोजन में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया टीम के सदस्यों को सम्मानित भी किया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  UP बजट 2026 : हथकरघा व खादी उद्योग को 5 हजार करोड़...सुविधाएं बढ़ीं, रोजगार के अवसर मिलेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button