Uttar Pradesh

कमरे में जलाई कोयले की अंगीठी, दम घुटने से सोया परिवार बेहोश, अस्पताल में भर्ती।

मुजफ्फरनगर,17 दिसंबर 2024

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में एक परिवार के पांच सदस्य कमरे में बेहोश मिले। बताया गया कि रविवार रात ठंड से बचने के लिए परिवार ने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई थी। हालांकि, कमरे में वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं थी, जिससे धुएं के कारण दम घुटने लगा। इस घटना में दो बच्चों, चांद और हजारा की हालत गंभीर बताई गई, जबकि अन्य सदस्य सलीम, निशारा और तबस्सुम भी बेहोशी की हालत में पाए गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में कोयले की बुझी हुई अंगीठी व धुआं पाया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  भयंकर सड़क हादसा: सांड से टकराई कार, दो लोगों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link