Uttar Pradesh

गले में सांप डालकर रील बना रहा युवक, काटने से मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

शाहजहांपुर,18 मार्च 2025

शाहजहांपुर के ताजपुर गांव में एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई, लेकिन परिजन इसे मानने को तैयार नहीं थे। रविवार को मुकेश के घर में एक सांप निकला, जिसे उसने पकड़ लिया और खेल-खेल में गले में डालकर रील बनाने लगा। वह पूरे मकान में घूमते हुए वीडियो बनवा रहा था, तभी अचानक सांप ने उसे डस लिया। शुरू में वह सामान्य रहा, लेकिन कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बावजूद परिवार उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक और देसी इलाज में लगा रहा।

परिजनों ने उसके शरीर पर जड़ी-बूटी का लेप लगाया और झाड़-फूंक करवाई, लेकिन जब हालत ज्यादा बिगड़ गई, तब उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिवार को भरोसा था कि वह अभी भी जिंदा है, इसलिए अंतिम संस्कार में देर की गई। इस घटना पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिंता जताई और कहा कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए, क्योंकि एंटीवेनम डोज से जान बचाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  आज आ रहा है UP बोर्ड रिजल्ट... 50 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज, मिनटों में मिलेगा परिणाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link