Uttar Pradesh

अमेठी : तेल से भरा टैंकर पलटा….बाल्टी-डिब्बा लेकर दौड़े ग्रामीण भरने लगे तेल, ड्राइवर घायल

आदित्य मिश्र

अमेठी, 3 जून 2025:

यूपी के अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र में आज सुबह अजीब नज़ारा देखने को मिला। सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर अचानक बेकाबू होकर हाईवे किनारे कठौरा गांव के पास पलट गया। हादसे के बाद जहां एक तरफ ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दूसरी तरफ गांव के लोग बाल्टी, डिब्बा और जो भी हाथ लगा लेकर तेल भरने पहुंच गए।

जैसे ही टैंकर पलटा, आस-पास के लोग मौके पर जुट गए और तेल लूट मच गई। लोग बर्तन लेकर आए और बिना किसी हिचकिचाहट के टैंकर से तेल भर-भरकर ले जाने लगे। घायल टैंकर ड्राइवर, रामराज (निवासी बहादुरपुर, बाराबंकी), को फौरन जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें:

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कमरौली थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है और जो लोग तेल भर रहे थे, उन्हें हटाकर हालात कंट्रोल में कर लिया गया है। फिलहाल हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य है।

Advertisement

घटना हैरान जरूर करती है, लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब हादसे के बाद लोग मदद करने की बजाय तेल या माल समेटने में जुट जाते हैं।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलः स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेंगी 141 टीमें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link