CricketSports

एशिया कप T20 : कोहली-रोहित नहीं, बाबर-रिजवान नहीं, नए सितारे बढ़ाएंगे भारत-पाक मैच का रोमांच

नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025:

क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें 14 सितंबर को होने वाले टी-20 एशिया कप 2025 के सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर टिकी हैं, जब भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से भिड़ेंगे। यह मैच खास इसलिए भी है क्योंकि लंबे समय बाद दोनों टीमें नए चेहरे लेकर मैदान पर उतरेंगी।

भारत के लिए यह पहला बड़ा टी-20 मैच होगा, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं होंगे। दूसरी ओर, पाकिस्तान को बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की कमी खलेगी। इस बार मुकाबला दोनों टीमों के उभरते खिलाड़ियों के बीच होगा, जहां दबाव झेलने की क्षमता सबसे अहम साबित होगी।

भारतीय टीम के 15 में से सिर्फ सात खिलाड़ी ही पहले पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 खेल चुके हैं। पाकिस्तान की हालत और भी चुनौतीपूर्ण है। उसकी 17 सदस्यीय टीम में केवल छह खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ अनुभव है। भारत के लिए हार्दिक पंड्या सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सात बार पाकिस्तान का सामना किया है। वहीं, पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ ने पांच मैच खेले हैं।

ये भी पढ़ें:

भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पहली बार पाकिस्तानी गेंदबाजों का सामना करेंगे। पाकिस्तान की ओर से फखर जमां, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, हारिस रउफ, हसन अली और शाहीन आफरीदी ही भारत के खिलाफ खेल चुके हैं। कप्तान सलमान आगा पहली बार इस हाई-वोल्टेज मैच में उतरेंगे।

Advertisement

गेंदबाजी में पाकिस्तान को मोहम्मद नवाज से बड़ी उम्मीदें होंगी, जिन्होंने भारत के खिलाफ तीन मैचों में छह विकेट चटकाए हैं। वहीं, रउफ सात और शाहीन चार विकेट ले चुके हैं, हालांकि शाहीन का इकोनॉमी रेट 7.83 रहा है।

सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि अनुभव की कमी के बावजूद दोनों देशों के नए खिलाड़ी इस महामुकाबले का दबाव कितनी मजबूती से झेलते हैं।

ये भी पढ़ें  Asia Cup 2026: आज पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link