Baramulla Trailer Out: रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्म इस दिन होगी रिलीज
ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य हैं जो दर्शकों को झकझोर देते हैं। रहस्य, डर और रोमांच से भरपूर यह कहानी हर गुजरते पल के साथ सस्पेंस को गहराती है। बच्चों के लगातार गायब होते जाने की घटनाएं पूरे गांव को भय और असमंजस में डाल देती हैं।
मुंबई, 30 अक्टूबर 2025:
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आदित्य सुहास जंभाले की फिल्म ‘बारामूला’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में मानव कौल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिल्म के 2 मिनट 13 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे के अचानक गायब होने से होती है। इसके बाद डीएसपी सैय्यद रिदवान इस रहस्यमयी केस की जांच शुरू करते हैं। वह अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं, लेकिन जल्द ही उनके खुद के घर में भी अजीब घटनाएं होने लगती हैं।
ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य हैं जो दर्शकों को झकझोर देते हैं। रहस्य, डर और रोमांच से भरपूर यह कहानी हर गुजरते पल के साथ सस्पेंस को गहराती है। बच्चों के लगातार गायब होते जाने की घटनाएं पूरे गांव को भय और असमंजस में डाल देती हैं।
फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है और कहानी आदित्य धर ने लिखी है। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने मिलकर किया है। कश्मीर के बारामूला की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 7 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।






