बिहार में छप्पर फाड़ निवेश: बिजनेस कनेक्ट 2024 में ₹1.8 लाख करोड़ के प्रस्ताव साइन।

पटना,20 दिसंबर 2024
बिहार में ‘बिजनेस कनेक्ट 2024’ सम्मेलन में 423 कंपनियों ने विभिन्न क्षेत्रों में ₹1.81 लाख करोड़ के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। प्रमुख निवेशकों में अदाणी समूह, सन पेट्रोकेमिकल्स, और एनटीपीसी शामिल हैं। सन पेट्रोकेमिकल्स ने नवीकरणीय ऊर्जा में ₹36,700 करोड़ और अदाणी समूह ने बिजली, सीमेंट और खाद्य प्रसंस्करण में ₹28,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की। राज्य के उद्योग मंत्री ने कहा कि यह राज्य की बढ़ती निवेश क्षमता का प्रमाण है।
अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में ₹90,734 करोड़, विनिर्माण में ₹55,888 करोड़ और खाद्य प्रसंस्करण में ₹13,663 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। पर्यटन, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में भी बड़ी मात्रा में निवेश आया है। सरकार का कहना है कि यह निवेश राज्य के आर्थिक विकास को नई ऊंचाई देगा और रोजगार के कई अवसर उत्पन्न करेगा।






