National

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम जारी…20 को होगा नए मुखिया का ऐलान

शुक्रवार को निर्वाचक मंडल सूची के प्रकाशन से शुरू हो गई प्रक्रिया, 19 को नामांकन और 20 को होगी घोषणा

नई दिल्ली, 16 जनवरी 2026:

भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। संगठन पर्व 2024 के तहत पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में होगी।

चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 16 जनवरी को निर्वाचक मंडल की सूची का प्रकाशन कर दिया गया। इसके बाद 19 जनवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे और उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच व वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। 20 जनवरी को जरूरत पड़ने पर मतदान कराया जाएगा और उसी दिन अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी।

राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण के मुताबिक
चुनाव कार्यक्रम के तहत 19 जनवरी को दोपहर 2 से 4 बजे तक नामांकन का दाखिला, शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व शाम 5 से 6 बजे तक नामांकन वापसी के बाद शाम 6:30 बजे चुनाव अधिकारी प्रेस को बयान जारी करेंगे। 20 जनवरी को सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक जरूरत पड़ने पर मतदान और इसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

बता दें कि गत 15 दिसंबर 2025 को नितिन नवीन को बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। खरमास के कारण उन्होंने देर से पदभार संभाला था। बीजेपी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय और प्रदेश परिषद के सदस्यों से बने इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा किया जाता है।

ये भी पढ़ें  किसानों ने एक बार फिर किया आगाज 'दिल्ली चलो मार्च' फिर से शुरू करने को तैयार, मार्च के लिए पुलिस बोली कोई कोई अनुमति नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button