Uttar Pradesh

CM योगी ने गोरखनाथ से दिया समरसता का संदेश, बोले… शांति, सुरक्षा और विश्वास से उत्सव बनता खास

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत विधि-विधान के साथ किया होलिकोत्सव का शुभारंभ, गौशाला में पहुंचकर बछड़ों को गुड़ खिलाया और उन्हें अबीर लगाकर लिया आशीर्वाद

गोरखपुर, 4 मार्च 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत विधि-विधान के साथ होलिकोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने होली को सामाजिक समरसता, उमंग और उल्लास का पर्व बताते हुए कहा कि उत्सव तभी अपने वास्तविक रूप में मनाए जाते हैं जब समाज में शांति, सौहार्द और सुरक्षा का वातावरण हो।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर की गौशाला में पहुंचकर बछड़ों को गुड़ खिलाया और उन्हें अबीर लगाकर आशीर्वाद लिया। परंपरा और आस्था से जुड़ा यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश और पूरा देश विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1 लाख 61 हजार से अधिक स्थानों पर होलिकादहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। यह कानून-व्यवस्था और सामाजिक समन्वय का प्रमाण है। सीएम योगी ने होलिकादहन को भगवान श्रीहरि के नृसिंह अवतार के स्मरण का अवसर बताते हुए कहा कि यह पर्व सज्जन शक्ति के संरक्षण और दुर्जन शक्ति के दमन का संदेश देता है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि हर कालखंड में ईश्वरीय अवतार समाज को नई प्रेरणा देते हैं। यदि हम प्रह्लाद, शबरी या अर्जुन की तरह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वाह करें तो सकारात्मक शक्तियां सशक्त होंगी और नकारात्मकता स्वतः परास्त हो जाएगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में तेजी से अग्रसर है। विरासत और विकास का संतुलन आज नए भारत की पहचान बन चुका है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि आने वाली पीढ़ियां भी इस समरसता के पर्व को इसी उत्साह और सौहार्द के साथ मनाती रहें।

ये भी पढ़ें  UP में धार्मिक टूरिज्म को बड़ा बूस्ट : बरेली-बदायूं में 52 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी आस्था की तस्वीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link