Uttar Pradesh

सीएम योगी ने पंजाब के छह वर्षीय ‘मोहब्बत’ को सम्मानित किया

अयोध्या, 11 जनवरी 2025:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यह छह वर्ष के बालक मोहब्बत को सम्मानित किया जो पंजाब से 1200 किलोमीटर दौड़ कर यहां पहुंचा।

मोहब्बत पंजाब के पाकिस्तान बॉर्डर के फाजिल जिले के अबोहर कस्बे से शुक्रवार को अयोध्या के सरयू तट पर पहुंचा।

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री ने बालक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने उसे चॉकलेट दी और उसका हालचाल पूछकर हौसला आफजाई भी की।

ये भी पढ़ें:

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंच पर बताया कि इस बालक ने 14 नवंबर से दौड़ लगाना प्रारंभ किया। लगभग 1200 किमी. दूर दौड़ लगाकर यह अयोध्या आया है। इसने प्रतिदिन 19-20 किमी. दौड़ लगाई।

Advertisement

ये भी पढ़ें  "महाकुंभ में कांटे वाले बाबा गिड़गिड़ाए, लड़की की करतूत पर सोशल मीडिया पर बवाल"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link