Uttar Pradesh

सीएम ने दूसरे दिन भी लगाया जनता दर्शन, कहा-शिकायतों का स्थायी समाधान करें अफसर

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर,16 मार्च 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार के बाद दूसरे दिन रविवार को एक बार फिर जनता दर्शन में फरियादियों से रूबरू हुए। उन्होंने अफसरों से शिकायतों का स्थायी समाधान निकालने को कहा।

होली पर्व के बाद शनिवार को भी सुनीं थीं शिकायतें

ये भी पढ़ें:

सीएम का गोरखपुर प्रवास के में आज चौथा दिन था। होलिका दहन उत्सव, होली पर्व और होली मिलन समारोह में हिस्सा बनने के बाद सीएम ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन लगाया था। इस दौरान कई जिलों से फरियादी पहुंचे। आज रविवार को एक बार फिर जनता दर्शन लगा। भारी संख्या में महिलाओं समेत कई लोग अपनी समस्याओं का शिकायती पत्र लेकर पहुंचे।

Advertisement

अफसरों से कहा निस्तारण का फीडबैक लेते रहें

सीएम ने उनके शिकायती पत्र लिए उनसे जानकारी ली और अफसरों से कहा कि जनता की समस्याओं का स्थाई समाधान निश्चित समय में करें। इसके साथ ही उसका फीडबैक लेते रहें। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : आगरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर और ऑटोरिक्शा की टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link