Uttarakhand

उत्तराखंड दौरे पर सीएम योगी, धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल

पौड़ी गढ़वाल, 6 फरवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए। इस अवसर पर हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध जागर गायक प्रीतम बर्थवाण और लोक गायिका माधुरी बड़थ्वाल ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजक आलम सिंह नेगी और उनकी पत्नी दर्शिनी देवी ने मुख्यमंत्री को एक विशाल त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां के मंदिरों का आध्यात्मिक व ऐतिहासिक महत्व पूरे भारत के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आस्था और परंपराओं को संरक्षित रखने की अपील की।
इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनता ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनके नेतृत्व में हुए कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बताया।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : सारी गांव बना ग्रामीण पर्यटन का केंद्र, होम स्टे संस्कृति से बदली तस्वीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link