Uttar Pradesh

कर्ज माफी की अफवाह पर गोरखनाथ मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

गोरखपुर,15 October 2024

गोरखपुर में प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में उस वक़्त अफ़रा-तफरी का माहौल हो गया जब सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मंदिर में पहुंच गईं और अपना कर्ज माफ कराने की कोशिश करने लगीं. महिलाओं ने कहा कि सीएम योगी आज कर्ज माफ कर रहे हैं तो उन्हें सीएम कैंप तक जाने दिया जाए. इस दौरान भीड़ इतनी बढ़ गई कि महिलाओं को कंट्रोल करने के लिए पुलिस फ़ोर्स तक बुलानी पड़ी.

हुआ ये कि सोमवार (14 अक्टूबर) को अचानक कर्ज माफी की अफवाह उड़ गई. कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कर्ज माफ कर रहे हैं, आज ही आखिरी डेट है. जिसका फॉर्म भरना होगा, उसी का कर्जा माफ का होगा. गोरखनाथ मंदिर में फॉर्म भरा जा रहा है. ये खबर मिलते ही दोपहर के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं गोरखनाथ मंदिर के बाहर पहुंचने लगीं. देखते ही देखते मंदिर के में महिलाओं को जमावड़ा लग गया.

कर्ज माफी की अफवाह के बाद पहुंचीं महिलाएं

ये भी पढ़ें:

कर्ज माफी की अफवाह उड़ते ही कैंम्पियरगंज और महाराजगंज से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं गोरखनाथ मंदिर पहुंचने लगी. महिलाओं ने कहा कि उन्होंने कर्ज ले रखा है. आज कर्ज माफी की आखिरी तारीख इसलिए उन्हें सीएम कैंप तक जाने दिया ताकि वो अपना फ़ॉर्म भरवा सकें. महिलाओं ने कहा कि जल्दी से उनका फॉर्म भी भर दीजिए नहीं तो देर हो जाएगी. उन पर बहुत सारा कर्ज है.

Advertisement

इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में काफी अफ़रा-तफरी का माहौल देखने को मिला. भीड़ इतनी हो गई कि पुलिस को फोर्स तक बुलानी पड़ी. महिलाओं ने कहा कि गांव में इस तरह की सूचना दी गई है कि आज कर्ज माफ हो रहा है इसलिए वो अपने कर्ज को माफ कराने आईं हैं. इसके बाद गोरखनाथ सर्किल के सीओ ने महिलाओं को किसी तरह समझाया. तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका और महिलाएं वापस घर चलीं गईं. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें  UP Teacher Recruitment : TGT, प्रधानाध्यापक और प्रिंसिपल के 20,382 पदों पर होगी भर्ती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link