Sports

World Cup विनर को FIFA का सरप्राइज, 490 करोड़ प्राइज मनी व खास Championship Ring

20 जुलाई को अर्जेंटीना व स्पेन के बीच होगा फाइनल मुकाबला, वर्ल्ड चैंपियन टीम को ट्रॉफी, मेडल के साथ खास कस्टमाइज्ड Ring, सिर्फ 30 खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलेगा यह सम्मान, 2026 पीस का होगा लिमिटेड एडिशन

स्पोर्ट्स डेस्क, 18 जुलाई 2026:

FIFA World Cup 2026 सिर्फ रिकॉर्ड इनामी राशि की वजह से ही नहीं, बल्कि एक नई परंपरा की शुरुआत के लिए भी याद रखा जाएगा। इस बार विश्व विजेता टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ पहली बार Championship Ring भी दी जाएगी। फुटबॉल के 96 साल के World Cup इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है।

विश्व चैंपियन बनने वाली टीम को 51 मिलियन डॉलर यानी करीब 490 करोड़ रुपये की Prize Money मिलेगी, लेकिन खिलाड़ियों के लिए सबसे खास यादगार यह Championship Ring होगी। FIFA का कहना है कि यह रिंग अमेरिकी खेलों की मशहूर परंपरा से प्रेरित है और खिलाड़ियों की ऐतिहासिक जीत को हमेशा के लिए यादगार बनाएगी।

हर खिलाड़ी के लिए अलग होगी Ring

ये भी पढ़ें:

FIFA के मुताबिक Championship Ring का डिजाइन बेहद खास होगा। रिंग के एक तरफ FIFA World Cup Trophy उकेरी जाएगी, जबकि दूसरी तरफ विजेता टीम के मुताबिक खास डिजाइन तैयार किया जाएगा। हर रिंग पर अलग सीरियल नंबर होगा और उसे संबंधित खिलाड़ी के हिसाब से कस्टमाइज किया जाएगा। इसके साथ उसकी Authenticity का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

पहले कप्तान और कोच को मिलेगी रिंग

फाइनल खत्म होते ही विजेता टीम के कप्तान और हेड कोच को प्रतीकात्मक Championship Ring सौंपी जाएगी। इसके बाद पूरी विजेता टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए कुल 30 रिंग तैयार की जाएंगी, जिन्हें बाद में आधिकारिक तौर पर सौंपा जाएगा।

सिर्फ 2026 पीस बनेंगी

FIFA ने Championship Ring का लिमिटेड एडिशन तैयार कराया है। कुल 2026 रिंग बनाई जाएंगी। इनमें से 30 रिंग विश्व विजेता टीम को मिलेंगी, जबकि बाकी 1996 रिंग आधिकारिक लाइसेंस के साथ दुनियाभर के फुटबॉल फैंस के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
fifa-world-cup-2026-prize-money-championship-ring-argentina-spain-final (2)

कीमत भी होगी बेहद खास

FIFA ने अभी तक रिंग बनाने वाली कंपनी या इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रिंग 14 से 18 कैरेट सोने की हो सकती है, जिसमें डायमंड और दूसरे कीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी कीमत करीब 1.5 लाख डॉलर तक पहुंच सकती है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही है।

रिकॉर्ड Prize Money भी होगी

Championship Ring के साथ इस बार Prize Money भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। FIFA ने कुल 871 मिलियन डॉलर यानी करीब 8400 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान किया है। World Cup के लिए क्वालिफाई करने वाली हर टीम को कम से कम 12.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि विजेता टीम 51 मिलियन डॉलर की सबसे बड़ी राशि अपने नाम करेगी।
fifa-world-cup-2026-prize-money-championship-ring-argentina-spain-final (3)

फाइनल मैच से पूर्व परफार्मेंस देंगे इंटरनेशनल कलाकार

बता दें कि FIFA वर्ल्ड कप 2026 के लिए रविवार को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच विश्व विजेता का फैसला होगा। खिताबी मुकाबले से पहले FIFA ने दर्शकों के लिए भव्य क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारी की है। जिसमें खेल के साथ संगीत और मनोरंजन का भी शानदार संगम देखने को मिलेगा। प्री-मैच शो में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई बड़े कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे।

ये भी पढ़ें  तो इस वजह से विराट कोहली ने लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, अब रवि शास्त्री ने बताई असली वजह

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button