Hardoi City

Facebook Post से शुरू हुआ विवाद, सुभासपा प्रवक्ता की शिकायत पर सीमा राजभर पर FIR

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं सीमा राजभर, सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई, पार्टी के शीर्ष व महिला नेताओं और उनके परिवार की मानहानि का आरोप, Facebook, YouTube, Podcast समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये फैलाया झूठ

हरदोई, 11 अगस्त 2026:

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी की शिकायत पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के खिलाफ हरदोई के कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सीमा राजभर ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, महिला नेताओं व उनके परिवार के बारे में आपत्तिजनक, मानहानिकारक व झूठे आरोप लगाए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।

महिला नेताओं व उनके परिवार पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप

सुनील अर्कवंशी ने आरोप लगाया है कि 20 जुलाई को सीमा राजभर ने अपने Facebook पेज पर एक पोस्ट साझा की। इसमें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ महिला नेताओं व उनके परिवार के बारे में अश्लील, चरित्रहनन करने वाले व मानहानिकारक आरोप लगाए गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि पोस्ट पूरी तरह झूठी है और राजनीतिक द्वेष के चलते उसे सोशल मीडिया पर वायरल कराया गया।

ये भी पढ़ें:

fir-filed-against-seema-rajbhar-in-hardoi-on-sbsp-sp-dispute (2)

YouTube, Podcast समेत कई प्लेटफॉर्म का भी जिक्र

कहा गया है कि इससे पहले भी सीमा राजभर मीडिया व सोशल मीडिया पर कई बार इसी तरह के बयान दे चुकी हैं। शिकायत में 15 जुलाई की एक प्रेस वार्ता, 12 मई की Facebook पोस्ट और 6 जून को एक Podcast का भी हवाला दिया गया है। आरोप है कि इन माध्यमों से भी पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई।

राजनीतिक नुकसान पहुंचाया व तनाव पैदा हुआ

शिकायतकर्ता का कहना है कि सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे पोस्ट और वीडियो डालकर पार्टी, उसके नेताओं व उनके परिवार की सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत छवि खराब करने की साजिश रची गई। साथ ही लोगों में भ्रम फैलाने, राजनीतिक नुकसान पहुंचाने और समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश की गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पुलिस को सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य सामग्री के स्क्रीनशॉट साक्ष्य के तौर पर पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  मासूम बेटे की दुहाई दी, प्रेमी के साथ चली गई जिद्दी पत्नी, थाने से निकले पति ने की खुदकुशी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button