Karnataka

पहले पत्नी और 4 साल के बेटे को उतार मौत के घाट, फिर ट्रेन के सामने कूद गया शख्स

कर्नाटक, 11 नबंवर 2024

कर्नाटक में एक दुखद घटना सामने आई है, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कर्नाटक के मंगुलुरु के एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूंद के अपनी जान दे दी बताया जा रहा है आत्महत्या करने से पहले शख्स ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी और चार वर्षीय बेटे की हत्या कर दी थी।

अधिकारियों ने उस व्यक्ति की पहचान मंगलुरु के पाक्षीकेरे के एक होटल व्यवसायी कार्तिक भट्ट के रूप में की, जिसने अपने घर पर अपनी पत्नी प्रियंका भट्ट और बेटे हृदय की हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली। घटना तब सामने आई जब स्थानीय लोगों ने बेलैरु में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव देखा। तलाशी के दौरान पुलिस को भट की जेब से उसके स्कूटर और घर की चाबियां मिलीं। अधिकारियों ने उसके घर पर भी नज़र रखी और दस्तावेज़ों से पता चला कि संपत्ति उसकी है।

अधिकारियों के मुताबिक, जब वे भट के घर पहुंचे तो सबसे पहले उन्हें वहां ताला लगा हुआ मिला। दरवाजा खोलने और कमरों की जांच करने के बाद, उन्होंने प्रियंका और हृदय को खून से लथपथ पाया। पुलिस अधिकारी के अनुसार कहा कि भट ने एक लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही असल बात का पता लगाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  काले जादू के चक्कर में काट दिया अपने पालतू कुत्ते का गला, दुर्गंध आने से खुली पोल, महिला गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link