Uttar Pradesh

सड़क हादसे में चार की मौत, चार अन्य घायल

हाथरस, 2 नवंबर 2024

उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में कल रात आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार हादसा हाथरस जिले के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के केवलगढ़ी गांव के निकट हुआ ।

जानकारी के मुताबिक कार में दो परिवार के आठ सदस्य सवार थे। हादसा इतना खतरनाक था कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इन दोनों परिवारों से एक-एक महिला और एक परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया ।

इस घटना पर सीएम योगी ने दुख व्यक्त कर शोक जताया है।

ये भी पढ़ें:

पूरा परिवार बुलंदशहर से एक मंदिर के दर्शन करके आगरा के कमला नगर लौट रहे थे। इस दौरान कार की स्पीड अधिक थी जिस वजह से अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

ये भी पढ़ें  प्रतापगढ़ : सपा नेता गुलशन यादव पर कसा शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link