National

NESTLE के बेबी फूड पर FSSAI की कार्रवाई, दावों से लेकर बायोटिन जांच तक उठे सवाल

बेबी फूड के दावों पर FSSAI का शिकंजा, नेस्ले के तीन प्रोडक्ट पर अलग-अलग केस, NAN Excella Pro Stage 1 में 5 HMOs और Whey Protein का दावा, Lactogen Pro 1 में Whey Protein को आसानी से पचने वाला बताया गया, Follow-up Formula का सैंपल बायोटिन की तय मात्रा पर खरा नहीं उतरा

न्यूज डेस्क, 18 सितंबर 2026:

नेस्ले इंडिया लिमिटेड के शिशु पोषण उत्पादों को लेकर FSSAI ने कार्रवाई शुरू की है। जांच में NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 की प्रचार सामग्री में ऐसे दावे पाए गए, जिन्हें लेकर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके साथ ही कंपनी के एक Follow-up Formula का सैंपल लैब जांच में बायोटिन की तय मात्रा के मामले में Sub-standard पाया गया।

प्रचार सामग्री की जांच में सामने आए दावे

FSSAI ने शिशु पोषण के लिए इस्तेमाल होने वाले इन उत्पादों के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध उनकी प्रचार सामग्री की जांच की। इसमें NAN Excella Pro Stage 1 पर 5 HMOs और Whey Protein से जुड़े दावे मिले। वहीं Lactogen Pro 1 के प्रचार में Whey Protein के आसानी से पचने का दावा किया गया था। इन दावों को लेकर FSSAI ने M/s नेस्ले इंडिया लिमिटेड से स्पष्टीकरण मांगा।

fssai-action-nestle-baby-food-biotin-claims (2)

ये भी पढ़ें:

शिशु आहार के Promotion को लेकर नियमों का हवाला

जांच में दोनों उत्पादों को Food Safety and Standards (Foods for Infant Nutrition) Regulations, 2020 के Regulation 4(2) के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाला पाया गया। इस प्रावधान में शिशु आहार की बिक्री बढ़ाने के मकसद से Promotional Claims और सामग्री पर रोक से जुड़े नियम हैं। FSSAI के मुताबिक इन उत्पादों से जुड़े मामले में IMS Act, 1992 की Section 3 का उल्लंघन भी पाया गया। इस कानून के तहत शिशु आहार के विज्ञापन और Promotion पर रोक का प्रावधान है।

Follow-up Formula का सैंपल भी जांच में फंसा

नेस्ले इंडिया लिमिटेड के बनाए Follow-up Formula के एक सैंपल की लैब में जांच की गई। इसमें बायोटिन की मात्रा Food Safety and Standards (Foods for Infant Nutrition) Regulations, 2020 में तय मानक के अनुरूप नहीं मिली। सैंपल को दोबारा जांच के लिए Referral Laboratory भेजा गया। दोबारा हुए विश्लेषण में भी सैंपल में बायोटिन की मात्रा निर्धारित जरूरत के मुताबिक नहीं पाई गई।

तीन उत्पादों को लेकर तीन अलग-अलग Adjudication Cases

FSSAI ने सामने आए उल्लंघनों के आधार पर नेस्ले इंडिया लिमिटेड के खिलाफ तीन उत्पादों के संबंध में तीन अलग-अलग Adjudication Cases दर्ज किए हैं। इनमें प्रचार दावों से जुड़े मामले NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 के हैं, जबकि तीसरा मामला Follow-up Formula के लैब परीक्षण में तय बायोटिन मानक पूरा नहीं करने से जुड़ा है।

क्या है बायोटिन

बायोटिन (Biotin) एक पानी में घुलनशील विटामिन है, जिसे विटामिन बी7 या विटामिन एच भी कहा जाता है। यह शरीर में भोजन को ऊर्जा में बदलने और बालों, त्वचा तथा नाखूनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें  फर्जी दस्तावेजों पर भारत में 10 साल से छिपा था अफगानी नागरिक, जबलपुर से एटीएस ने दबोचा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link