Uttar Pradesh

नोएडा में कूड़े की आग भड़की, कई झुग्गियां राख, एक घंटे में काबू

नोएडा,13 नवंबर 2024

नोएडा के सेक्टर 63 में स्थित बहलोलपुर इलाके में बुधवार सुबह झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने का कारण इलाके में फैले कूड़े में लगी चिंगारी को बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें  ड्यूटी से 2 महीने गायब सिपाही सस्पेंड, सेटिंग से लगती रही हाजिरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link