HealthUttar Pradesh

मेरठ: बढ़ रहा संक्रमण, छह और कोरोना पॉजिटिव मिले

मेरठ, 7 जून 2025:

यूपी के मेरठ जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को यहां 11 लोगों की जांच के बाद छह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

मेरठ के सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों के परिजनों के भी सैम्पल लिए जाएंगे। सीएमओ ने कहा कि बचाव के लिए जरूरी उपायों पर अमल करें। मास्क लगाकर ही निकलें। खांसी, जुकाम या कोरोना की आशंका हो तो जांच करा लें ताकि एक दूसरे से संक्रमण न फैले। शुक्रवार को 11 लोगों के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए लैब भेजे गए। इनमें से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि पहले पॉजिटिव मिले एक मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  नोएडा रोड रेज में मामूली टक्कर के बाद बाइक सवारों की मारपीट में ऑटो ड्राइवर की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link