Uttar Pradesh

गोरखपुर : आधी रात को घर में महिला की हत्या, बेटी की हालत गंभीर

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 30 मार्च 2025:

गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के शिवपुर गांव में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। इस हमले में उसकी 13 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक आधी रात के करीब अज्ञात बदमाश घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने पूनम निषाद (45) पत्नी स्व. रविंद्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पूनम की छोटी बेटी अनुष्का (13) पर भी जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पूनम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बड़ी बेटी को हमलावरों ने कमरे में कर दिया था बंद

Advertisement

महिला की बड़ी बेटी खुशबू (20) ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। खुशबू के मुताबिक बदमाशों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था, जिससे वह हमले के दौरान बाहर नहीं आ सकी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौरीचौरा थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि पूनम निषाद की हत्या धारदार हथियार से की गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई, जबकि बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में पीएम मित्र पार्क : UP बनेगा टेक्सटाइल का हब, लाखों रोजगार का रास्ता तैयार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link