Uttarakhand

गुंजन हत्याकांड : SIT एक्शन में…35 गवाहों वाली चार्जशीट तैयार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

कोतवाली के खुड़बुड़ा इलाके में दिनदहाड़े हुई थी वारदात, आरोपी आकाश को भेजा जा चुका है जेल

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 6 फरवरी 2026:

देहरादून के कोतवाली नगर इलाके में दिनदहाड़े युवती गुंजन की की गई हत्या के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज़ तीन दिन के भीतर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने चार्जशीट में 35 गवाहों को शामिल किया है। पुलिस अब इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर जल्द से जल्द सख़्त सजा दिलाने की तैयारी में है।

बता दें कि गत 2 फरवरी को कोतवाली देहरादून के खुड़बुड़ा इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती की चापड़ से गला काटकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग सकते में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें:

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर हालात काबू में लिए। वरिष्ठ अधिकारियों को भी तत्काल सूचना दी गई और जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी आकाश, निवासी मन्नू गंज, खुड़बुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया।

Advertisement

घटना की जांच के लिए एसआईटी बनी। टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों को जांच की बुनियाद बनाया। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन पड़ताल की गई। आरोपी के आने-जाने का पूरा रूट चार्ट तैयार किया। हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी बरामद कर चार्जशीट में अहम सबूत के तौर पर शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि केस में मज़बूत साक्ष्य जुटाए गए हैं। अब इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर जल्द सुनवाई कराई जाएगी, ताकि आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

ये भी पढ़ें  Hemkund Sahib Yatra : माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर IG को जांच, गृह सचिव बोले -भ्रामक पोस्ट करने वालों की होगी पहचान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link