National

तेलंगाना में खौफनाक वारदात: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की सुपारी देकर हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

महबूबाबाद, 5 अप्रैल 2025


तेलंगाना के महबूबाबाद ज़िले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। मृतक की पहचान पार्थसारथी के रूप में हुई है, जो दंतापल्ली मंडल के महात्मा ज्योतिबा फुले आश्रम स्कूल में हेल्थ सुपरवाइज़र के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस के अनुसार, हत्या उस वक्त की गई जब पार्थसारथी अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। हमलावरों ने बीच सड़क पर उन पर घात लगाकर कुल्हाड़ी से हमला किया और मौके पर ही उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद जिले के एसपी रामनाथ ने चार टीमें गठित कीं और दो दिन में ही केस सुलझा लिया।

जांच में खुलासा हुआ कि पार्थसारथी की पत्नी स्वप्ना और उसके प्रेमी विद्यासागर—जो कि एक सरकारी शिक्षक है—ने मिलकर यह साजिश रची थी। पार्थसारथी को उनके अफेयर की भनक लगने के बाद, दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और चार हत्यारों को 5 लाख रुपये की सुपारी दी। हत्या के बदले कुछ रकम पहले और बाकी बाद में देने का सौदा तय हुआ था।

ये भी पढ़ें:

सुपारी किलर विनय कुमार, शिवकुमार, वामसी और एक अन्य व्यक्ति ने ईद की छुट्टियों के दौरान हत्या की योजना को अंजाम दिया। जैसे ही पार्थसारथी भद्राचलम स्थित अपने घर लौट रहे थे, उन पर हमला कर दिया गया।

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चौथे की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।

यह घटना रिश्तों में विश्वासघात और लालच का खौफनाक चेहरा उजागर करती है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ के डॉ. राजेंद्र प्रसाद को पद्मश्री, जानिए KGMU के पूर्व HOD और 12 किताबों के लेखक का पूरा सफर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link