Sports

भारत-जिम्बाब्वे T20 Series: श्रेयस की कप्तानी का इम्तिहान, वैभव-रिंकू की अग्निपरीक्षा

हरारे में आज से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज, अय्यर पर अपनी कप्तानी बरकरार रखने का दबाव, वैभव को दिखाना होगा अपने बैट का जलवा, रिंकू के लिए वरदान साबित हो सकते हैं ये मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, 23 जुलाई 2026ः

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मैच हरारे में खेला जाएगा। इस सीरीज में कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी दांव पर होगी। क्योंकि इंग्लैंड के साथ छह मैचों की सीरीज हारने के बाद उन पर दबाव बढ़ गया है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी के लिए भी एक अग्निपरीक्षा होगी कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए कितना तैयार हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को दी गई, लेकिन इससे पहले खेले गए सात मैचों में से अय्यर एक भी मैच नहीं जीत पाए। पहले दो मैच आयरलैंड के खिलाफ हारे और इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की सीरीज में चार मैच हार गए।

ऐसे में जिम्बाब्वे के साथ खेले जाने वाले ये तीन मैच टीम इंडिया के कप्तान के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। जिम्बाब्वे के खिलाफ ये सीरीज अगर श्रेयस अय्यर नहीं जीत पाए तो उनकी कप्तानी भी छिन सकती है। क्योंकि इससे पहले टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी उनके खराब प्रदर्शन के कारण चली गई।
india-vs-zimbabwe-t20-series-shreyas-iyer-captaincy-vaibhav-rinku (2)

ये भी पढ़ें:

आईपीएल में धमाल मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का इस सीरीज में कठिन इम्तिहान होगा। वैभव की इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छी शुरुआत नहीं रही। उनको इंग्लैंड में अपनी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने का मौका मिला था, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए। तीन मैचों में केवल 42 रन ही बना सके। अब उनको इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह बनाने के लिए अपने बल्ले का कमाल दिखाना होगा।

Advertisement

रिंकू सिंह के लिए भी जिम्बाब्वे की सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि उनकी भारत की टी20 टीम में वापसी हो गई है। बता दें कि वे टी20 वर्ल्ड कप में थे,बाद में उन्हें बाहर कर दिया गया था। रिंकू पिछले कुछ समय से गेम फिनिश नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में यह सीरीज उनके लिए वरदान साबित हो सकती है। इससे उनका इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने का भविष्य भी तय होगा।

ये भी पढ़ें  श्रीलंका Test Series से पहले टीम इंडिया की बड़ी टेंशन दूर, चोट से उबरकर नेट्स में लौटे शुभमन गिल

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link