Uttar Pradesh

ताजमहल के पास ईरानी पर्यटक ने मंदिर में पढ़ी नमाज, बाद में लिखित माफीनामा दिया

आगरा, 04 नवंबर 2024


ताजमहल के अंदर पूजा अर्चना करते हुए या फिर नमाज अदा करने की अनेक घटनाएं हुई और उसपर हंगामा भी हुआ।

इससे हट कर एक घटना रविवार को हुई जब एक पर्यटक ईरानी परिवार ने ताजमहल के पूर्वी गेट के पास एक हिंदू मंदिर में जाकर नमाज अदा कर दी। इस पर लोगों ने एतराज जताया,हंगामा हुआ और फिर हंगामा की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार ईरानी पर्यटक का कहना था कि उन्हें नहीं पता था कि यह मंदिर है। साफ जगह देखकर उन्होंने नमाज पढ़ी। ईरानी पर्यटक ने इस पर माफी मांगी है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने उनके पासपोर्ट आदि की जांच की। पिता, मां और बेटी ईरान की यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।
ईरानी परिवार ने बताया कि उनसे गलती हो गई है। वे ताजमहल के बाहर निकले तो बहुत भीड़ थी। वो नमाज के लिए साफ जगह की तलाश कर रहे थे। लेकिन लोग सड़क पर गंदगी थी। पूर्वी गेट के पास उन्हें एक साफ जगह दिखाई दी। परिवार के पुरुष ने उस साफ जगह पर नमाज पढ़ी। जबकि मां और बेटी बाहर खड़े रहे।

Advertisement

उनका कहना था कि मंदिर का दरवाजा खुला हुआ था, अंदर कोई नहीं था। बाद में उन्हें जानकारी दी गई कि यह मस्जिद नहीं बल्कि मंदिर है। पिता और बेटी ने माफी मांगते हुए कहा कि वो धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे। उन्हें जानकारी नहीं थी कि यह मंदिर है।

एसीपी सैय्यद अरीब अहमद का कहना है कि ईरानी परिवार ने लिखित माफी नामा दिया है। तीनों को जानकारी नहीं थी कि यह मंदिर है। वे काफी शर्मिंदा थे।

ये भी पढ़ें  56 साल बाद घर पहुंचा शहीद का शव,1968 में विमान हादसे में मलखान सिंह की हुई थी मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link