Ho Halla Special

IRCTC कराएगा थाईलैंड और शिरडी-ज्योतिर्लिंग की यात्रा, लॉन्च किया टूर पैकेज

लखनऊ, 17 जुलाई 2025:

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने इस मानसून सीजन में अंतरराष्ट्रीय और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दो खास टूर पैकेज लॉन्च किए हैं। इसमें एक टूर थाईलैंड के लिए है, जबकि दूसरा शिरडी और प्रमुख ज्योतिर्लिंग स्थलों के लिए प्रस्तावित किया गया है।

थाईलैंड कॉलिंग टूर : 30 जुलाई से 4 अगस्त

आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक ‘थाईलैंड कॉलिंग’ नामक टूर 30 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक होगा। टूर पैकेज में सीधी उड़ान, चार सितारा होटल में ठहराव, भारतीय भोजन (लंच व डिनर), ट्रैवल इंश्योरेंस और टूर गाइड की सुविधा शामिल है।

ये भी पढ़ें:

बुकिंग वेबसाइट : www.irctc-tourism.com

Advertisement

टूर के प्रमुख आकर्षण : टाइगर पार्क, कोरल आइलैंड, अल्काजार शो, बैंकॉक मंदिर दर्शन, चाओ फ्राया क्रूज विद डिनर, सफारी वर्ल्ड, सी लाइफ ओशियन वर्ल्ड, जेम्स गैलरी।

पैकेज की कीमतें (प्रति व्यक्ति)

-एक व्यक्ति : ₹73,300
-दो लोगों के साथ ठहराव पर : ₹62,800
-तीन लोगों के साथ ठहराव पर : ₹61,600

शिरडी-ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा : 31 अगस्त से 5 सितंबर

आईआरसीटीसी ने धार्मिक यात्रियों के लिए ‘शिरडी-ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा’ का भी ऐलान किया है, जो 31 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलेगी। यह टूर पांच रात और छह दिन का होगा। इसमें नासिक, शिरडी और औरंगाबाद के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

-लखनऊ से नासिक तक फ्लाइट द्वारा यात्रा
-तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था
-ट्रैवल इंश्योरेंस व भारतीय भोजन

प्रमुख स्थल : पंचवटी, सीता गुफा मंदिर, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, शिरडी साईं बाबा मंदिर, शनि शिंगणापुर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, एलोरा की गुफाएं।

पैकेज की कीमतें (प्रति व्यक्ति)

एक व्यक्ति : ₹48,000
दो लोगों के साथ ठहराव पर : ₹39,900
तीन लोगों के साथ ठहराव पर : ₹39,300
बच्चों के लिए (माता-पिता के साथ) : ₹37,850

ये भी पढ़ें  लखनऊ : नगर निगम का बड़ा एक्शन...सहारा शहर सील, बेअसर रहा विरोध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link