Lucknow City

Lucknow News: बिजली कटौती का झटका, 3 दर्जन मोहल्लों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली

एक लाख से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित, मरम्मत और पेड़ों की कटाई के चलते कई इलाकों में 2 से 5 घंटे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद, गोमतीनगर, चिनहट, महानगर, अलीगंज और आसपास के हजारों उपभोक्ताओं की बढ़ेगी परेशानी

लखनऊ, 23 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज बिजली कटौती लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। बिजली लाइनों की मरम्मत, पेड़ों की डालों की छटाई और अन्य तकनीकी कार्यों के चलते शहर के करीब तीन दर्जन मोहल्लों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक कटौती से एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में लोगों को जरूरी काम निपटाने, पानी की व्यवस्था और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर पहले से तैयारी करनी होगी।

गोमतीनगर कॉलोनी के विश्वास खंड उपकेंद्र के 11 केवी वीआईपी फीडर की आपूर्ति दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। वहीं चिनहट के बाघामऊ फीडर से सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इसका असर खरगापुर, बाघामऊ, लोनापुर, चंदिया मऊ, बहादुरपुर, भैसोरा और मदर टेरेसा क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

गोमतीनगर के विपिन खंड 11 केवी सब स्टेशन फीडर की सप्लाई सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान विश्वास खंड के कुछ हिस्सों में भी बिजली प्रभावित होगी। गोमतीनगर विस्तार में गंगोत्री विहार फीडर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। इससे अवधपुरी खंड-दो, कौशलपुरी, संकट मोचन मंदिर और गंगोत्री विहार फेज-दो के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

ये भी पढ़ें:

गोमतीनगर के विभूतिखंड के इंडियन ऑयल फीडर की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। इससे आसपास के लोगों के साथ कई कार्यालय भी प्रभावित होंगे। महिला पॉलीटेक्निक उपकेंद्र के लोहिया विहार फीडर की बिजली दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक जबकि ईश्वरपुरी फीडर की सप्लाई सुबह 10:30 बजे से दो घंटे प्रभावित रहेगी।

इसके अलावा मंत्री आवास उपकेंद्र के एक फीडर की बिजली सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक और आईटीआई अलीगंज उपकेंद्र के सेवा आयोग फीडर की आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

महानगर के सुभाष पार्क उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इससे सेक्टर-ए महानगर, पुराना महानगर, कृष्णा कॉलोनी, फातिमा हॉस्पिटल, सिविल अस्पताल और आसपास के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। वहीं विश्वविद्यालय उपकेंद्र के बसेरा फीडर की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।

पावर कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं से कहा है कि निर्धारित कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पानी भरने और अन्य जरूरी काम पहले निपटा लें। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की जाएगी।

ये भी पढ़ें  जनेश्वर मिश्र को दी श्रद्धांजलि, फिर समर्थकों की भारी भीड़ में फंसे अखिलेश यादव

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link