Uttar Pradesh

मदरसा शिक्षा बोर्ड: मौलवी की परीक्षा में यूपी टॉपर बने आकिब…फौजी बनने की हैं ख्वाहिश

 

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 25 मई 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले के धम्मौर कस्बे में रहने वाले किसान इमरान के बेटे मो.आकिब ने यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में गौरव बढ़ाया है। बोर्ड की सेकेंडरी वर्ग की मौलवी की परीक्षा में लगभग 90 फीसदी अंक हासिल कर उन्होंने यूपी टॉपर का तमगा हासिल किया है।

ये भी पढ़ें:

मो. आकिब को यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड की मौलवी की परीक्षा में 600 में 536 अंक मिले हैं। उन्हें यूपी में मौलवी की परीक्षा में फर्स्ट पोजीशन मिली है। उन्हें अरबी, उर्दू व धर्मशास्त्र में सर्वाधिक नंबर मिले हैं वहीं हिन्दी, इंग्लिश और साइंस में भी उसने प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। आकिब कहते हैं वो फौजी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

Advertisement

जिला मुख्यालय से लगभग 12 किमी दूर धम्मौर क्षेत्र में रहने वाले किसान मोहम्मद इमरान की तीन बेटियों आलिया, नादिरा व अरबिया का मो. आकिब इकलौता भाई है। आकिब ने प्राथमिक और जूनियर वर्ग की शिक्षा गांव के मदरसे में की। इसके बाद बेहतर शिक्षा लेने के लिए पिता ने उसे कक्षा नौ में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत पूरे मोहम्मद नेवाज स्थित मदरसा गाजी मसूदुल उलूम में दाखिला करा दिया। आकिब की मां सगीरुलनिशां हाउस वाइफ हैं। पिता की कमाई चार-पांच हजार महीने की है लेकिन वो चारों बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान देते हैं। आकिब के बाबा प्राइमरी में शिक्षक रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें  लेखपाल ने एडवांस ली एक लाख रुपये रिश्वत… जमीन दूसरे के नाम कर दी, दर्ज हुआ केस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link