Ho Halla SpecialUttar Pradesh

महाकुंभ 2025 : आग बुझाने के पूरे इंतजाम, 2200 फायर फाइटर के साथ पहली बार रोबोट भी मुस्तैद

अमित मिश्र

महाकुंभ नगर, 11 जनवरी 2025:

आस्था और श्रद्धा के महापर्व महाकुंभ में करोड़ों की भीड़, शाही स्नान जैसे खास पल और टेंट सिटी की मौजूदगी में आग के सम्भावित खतरों को लेकर विशेष सजगता बरती जा रही है। बचाव के लिए मोर्चा संंभालने को फायर फाइटर तो रहेंगे ही फायर कमांडो के साथ हर इलाके में पहुंच सकने वाली एटीवी (ऑल-टेरेन व्हीकल) भी तैनात की जा रही है।

50 फायर स्टेशन व 220 फायर पोस्ट बने

ये भी पढ़ें:

महाकुंभ में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए फ़ायर डिपार्टमेंट ने कई बड़े कदम उठाए हैं। अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण, विशेष रूप से ट्रेंड फायर फाइटर व कमांडो के साथ ही पहली बार आग बुझाने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जाएगा। पूरी व्यवस्था का संचालन करने के लिए 50 फायर स्टेशन और 220 फायर पोस्ट महाकुंभ क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं। फायर फाइटर 24 घंटे बाइक पर क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।

Advertisement

200 फायर कमांडो भी किए गए तैनात

आग पर तुरंत काबू पाने के लिए अत्याधुनिक फायर रोबोट का उपयोग किया जाएगा। रेतीले और कीचड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खास तौर पर एटीवी बाइक्स का उपयोग होगा। विशेष सुरक्षा दल में 2,200 से ज्यादा फायर फाइटर और 200 विशेष रूप से प्रशिक्षित फायर कमांडो तैनात किए जा रहे हैं।

4 ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) का होगा इस्तेमाल

महाकुंभ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि अग्निशमन सेवाओं में 4 एटीवी (ऑल टेरेन व्हीकल) का उपयोग किया जा रहा है। ये वाहन आसानी से रेतीले और कीचड़ वाले इलाकों में आग बुझा सकते हैं। इसके अलावा भारत में पहली बार फायर रोबोट का इस्तेमाल किया जाएगा। हमारी कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें  आगरा के परिवार पर टूटा दुख का पहाड़, जम्मू में वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन में तीन की मौत, दो लापता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link