CrimeMaharashtra

महाराष्ट्र : ठाणे की एक चॉल में अवैध रूप से रहने के आरोप में, 5 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

ठाणे, 11 दिसम्बर 2024

पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध रूप से रहने के आरोप में पांच बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने सोमवार को भिवंडी इलाके में एक चॉल पर छापा मारा और एक घर से पांच महिलाओं को पकड़ लिया। इसमें कहा गया है कि 36 से 50 साल की उम्र की महिलाएं भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं। पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में उस व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है जिसने महिलाओं को मकान किराए पर दिया था।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  थ्रेशर की धूल को कैद करने वाली 'पूजा' ने सीएम से की मुलाकात, योगी ने कहा...बेफिक्र आगे बढ़ती रहो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button