Lucknow City

‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में मलिहाबाद में महिलाओं की पदयात्रा… विपक्ष पर बोला हमला

विधायक जय देवी कौशल बोलीं, सदन में विरोध कर विपक्ष ने अपनी सोच साफ कर दी, उसका राजनीतिक पतन तय, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 20 अप्रैल 2026:

मलिहाबाद क्षेत्र में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने जोरदार पदयात्रा निकाली। सैकड़ों महिलाओं ने माल रोड स्थित डाक बंगले से तहसील तक मार्च की अगुवाई पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के साथ विधायक जय देवी कौशल ने की। विधायक ने विपक्ष को निशाना बनाते हुए कहा कि उसका राजनीतिक पतन तय है।

मार्च में शामिल महिलाओं ने मांग रखी कि लोकसभा का सत्र जल्द बुलाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले इस विधेयक को पारित किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि संसद में इस बिल का विरोध कर विपक्ष ने अपनी संकीर्ण सोच सामने रख दी है। महिलाओं ने इसे महिला अधिकारों के खिलाफ बताते हुए कड़ा विरोध जताया। साथ ही केंद्र सरकार के प्रति समर्थन भी जाहिर किया।

ये भी पढ़ें:

Malihabad Women March for Nari Shakti Vandan Today (1)

Advertisement

विधायक जय देवी कौशल ने कहा कि जो दल मंचों पर नारी सम्मान की बात करते हैं, वही सदन के भीतर इस अहम कानून में अड़ंगा डाल रहे हैं। उनके मुताबिक यह विधेयक महिलाओं के अधिकार और सम्मान से जुड़ा है, जो उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने का मौका देगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नहीं चाहता कि साधारण परिवारों की महिलाएं आगे आएं। अब महिलाएं अपने अधिकार को लेकर जागरूक हैं और किसी भी हाल में पीछे हटने वाली नहीं हैं। विपक्ष का राजनीतिक पतन होना तय है। एसडीएम अंकित मौर्य को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पदयात्रा में ब्लॉक प्रमुख, नीतू यादव, मंडल अध्यक्ष विपिन गोपी राजपूत, विकास किशोर, मीनू वर्मा, रामकुमार रही, प्रधान सर्वेश रावत, सिराज, जितेंद्र अवस्थी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  'स्वाभिमान सभा' आज, कौशल किशोर का गनर और स्कॉर्ट छीना... चर्चा में घिरा सुरक्षा का मुद्दा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link