Uttar Pradesh

पड़ोसी के गोवंश ने ली पालतू कुत्ते की जान…गोद मे शव लेकर थाने पहुंचा मालिक

आदित्य मिश्र

अमेठी, 24 अगस्त 2025 :

यूपी के अमेठी जिले में कोतवाली क्षेत्र के संडीला गांव में एक गोवंश ने एक पालतू कुत्ते की जान ले ली। मौत के बाद मालिक कुत्ते का शव लेकर थाने आ गया। सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए उसने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है।

संडीला गांव में रहने वाले धीरज शर्मा ने जर्मन शेफर्ड ब्रीड का कुत्ता पाल रखा है। धीरज का कहना है कि उसने इसे 15 हजार में खरीदा था। आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले शैलेश अक्सर गोवंश पकड़कर दूध निकालकर उसे छोड़ देते हैं। उन्हीं के द्वारा छोड़ी गई एक गाय ने उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

घटना के बाद धीरज ने पुलिस को सूचना दी। सौ नंबर पर डायल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और थाने जाकर तहरीर देने को कहा। धीरज के अनुसार, उन्होंने थाना प्रभारी को एप्लीकेशन दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। पालतू कुत्ते की मौत से नाराज धीरज ने गायों को छुट्टा छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  घर में रखा है 2000 का नोट? RBI ने साफ किया पूरा नियम, जानिए क्या करना होगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link