Uttar Pradesh

15 सेकंड में 2100 पौधों का रोपण : लखनऊ के बीबीएयू में कल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

लखनऊ, 8 जुलाई 2025:

यूपी सरकार की पर्यावरण संरक्षण पहल “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बुधवार को लखनऊ में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की तैयारी है।

इसके तहत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) परिसर में वन विभाग द्वारा मात्र 15 सेकंड में 2100 पौधों का रोपण किया जाएगा। इस रिकॉर्ड प्रयास में दो विद्यालयों के विद्यार्थी भी भाग लेंगे, जिन्हें पौधा लगाने के साथ-साथ मिट्टी डालकर पानी भी देना होगा। विद्यार्थियों ने आज पौधरोपण का रिहर्सल भी किया।

ये भी पढ़ें:

मोहनलालगंज के वनाधिकारी चंदन चौधरी के मुताबिक बीबीएयू में पौधरोपण की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त कुकरैल क्षेत्र में भी वन विभाग द्वारा 2800 पौधों का रोपण किया जाएगा, जहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे।

Advertisement

इस अभियान के तहत लखनऊ जिले में कुल 38.71 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। अकेले वन विभाग 13.50 लाख पौधे, जबकि ग्राम विकास, आवास विकास, एलडीए, नगर निगम और अन्य सरकारी विभाग मिलकर 25 लाख से अधिक पौधे लगाएंगे। इसके लिए सरकारी विभागों ने वन विभाग की नर्सरी से बड़ी संख्या में पौधे मंगवाए हैं।

ये भी पढ़ें  गाजियाबाद में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हादसे में 4 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link